HomeUncategorizedउर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस

Published on

spot_img

मुंबई: सार्वजनिक जगहों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने TV एक्ट्रेस एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद (Urfi Javed) को नोटिस भेजा है।

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) में उर्फी को आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।

महाराष्ट्र भाजपा की नेत्री चित्रा किशोर वाघ (Chitra Kishore Wagh) की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को नोटिस भेजा है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस - mumbai police notice to urfi javed

उर्फी जावेद ने भी भाजपा नेत्री चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

वहीं उर्फी जावेद ने भी महाराष्ट्र महिला मोर्चा (Maharashtra Mahila Morcha) की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। उर्फी ने भाजपा नेत्री पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

‘बिग बॉस’ OTT Fame उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके कपड़ों में किए गए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट आए दिन उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देते हैं।

उर्फी जावेद के वकील नितिन सतपुते ने मीडिया को बताया कि BJP लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ IPC की Section 153(a)(b) 504 506 506 (ii) के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने पुलिस से अपनी क्लाइंट मॉडल/एक्ट्रेस उर्फी जावेद को आपराधिक धमकी देने के लिए चित्रा वाघ के खिलाफ IPC के साथ-साथ CRPC की धारा 149 और 107 के तहत निवारक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।

उर्फी के वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की कॉपी महिला आयोग में मेल भी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से अनुरोध किया वह भी इस मामले में एक्शन लें।

कुछ समय पहले चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी जावेद पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस से उनको गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उर्फी ने रिएक्ट करते हुए तंज कसा था कि मेरी DP इतनी धांसू चित्रा मेरी सासू’।

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस - mumbai police notice to urfi javed

चित्रा ने कहा नंगा नाच नहीं चलेगा उर्फी बोली- चलेगा

चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के महाराष्ट्र में यह नंगा नाच नहीं चलेगा। उर्फी जावेद जहां दिखेगी वहां वह उसका थोबड़ा फोड़ेंगी।

चित्रा की इस धमकी पर उर्फी जावेद ने कहा था कि ‘मेरा नंगा नाच यूं ही चलता रहेगा। महिला आयोग में की गई अपनी शिकायत में उर्फी जावेद के वकील ने कहा ​है कि चित्रा वाघ की धमकी के कारण उनकी क्लाइंट की मॉब लिंचिंग होने का खतरा है। उर्फी के वकील ने चित्रा वाघ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग भी की है।

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस - mumbai police notice to urfi javed

इसी बीच सोशल मीडिया पर अब उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह महाराष्ट्र महिला आयोग के दफ्तर के अंदर जाती दिख रही हैं।

चित्रा वाघ के उर्फी को धमकी देने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग (Maharashtra Women’s Commission) की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने खुलकर अभिनेत्री का सपोर्ट किया था।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...