HomeUncategorizedन्यूयार्क टाइम्स में छपे लेख को BJP ने बताया पेड न्यूज, AAP...

न्यूयार्क टाइम्स में छपे लेख को BJP ने बताया पेड न्यूज, AAP ने दी सफाई

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) जिस खबर पर अपने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) की प्रशंसा कर रहे हैं, अब उस पर भी सवाल उठने लगे हैं।

New York Times की ओर से छापे गए इस लेख पर BJP ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह ‘Paid News’ है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने चुनौती दी है BJP अपनी उपलब्धियों पर समाचार छपवाकर दिखायें।

दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के CM Kejriwal ने शुक्रवार को आबकारी नीति पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बचाव में प्रेसवार्ता (Press Conference) की।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल (Education Model) की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। America जैसे देश के नामी अखबार ने दिल्ली सरकार के Education Model की प्रशंसा की है। उन्होंने New York Times में छपे लेख को भी दिखाया।

इस लेख पर सवाल उठाते हुए भाजपा (BJP) ने इसे पेड न्यूज़ (Paid News) का दर्जा दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गजब के विज्ञापनजीवी हैं।

अब विदेशों में भी विज्ञापन पर खूब खर्चा करके न्यूयार्क टाइम्स और खालीज टाइम्स (New York Times-Khali’s Times) में एक जैसा विज्ञापन छपवाया (Ad Printed) है। आप केवल जनता की मेहनत की कमाई पर बस अपना प्रचार-प्रसार करवा रहे है।

लेख में छपी सरकारी स्कूल का Photo असल में निजी स्‍कूल का फोटो है

सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (MP Parvesh Sahib Singh Verma) ने लेख में एक Photo पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लेख में छपी सरकारी स्कूल का Photo असल में निजी ‘मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार’ का है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) कोई काम बिना हेरा-फेरी के नहीं कर सकती।

 

दिल्ली के MP रमेश बिधूड़ी ने लेख को लिखने वाले व्यक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसे लिखने वाला लेखक करनदीप सिंह खालिस्तानी विचारधारा से जुड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तानी लेखक के जरिए पैसे के दम पर लेख छपवाए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर रोजाना दिखना चाहिए : BJP

इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि BJP के बयान हास्यास्पद हैं। वहां कभी किसी BJP नेता की खबर नहीं छपी।

BJP खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। यह सबसे अमीर राजनीतिक दल है। अगर कोई उन्हें खरीद सकता है तो उन्हें न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) के पहले पन्ने पर रोजाना दिखना चाहिए।

 

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP कुछ भी कह रही है। भाजपा (BJP) में जितना दिमाग है उतना ही सोच पाती है। न्यूयार्क टाइम्स (New York Times) के फ्रंट पर दिल्ली की शिक्षा क्रांति पर ख़बर छपी।

खलीज टाइम्स ने न्यूयार्क टाइम्स के साभार देते हुए ख़बर छापी तो BJP के हिसाब से वो पेड न्यूज (Paid News) हो गई? समाचार एजेंसियों के समाचार अगर अखबार छापें तो क्या वे Paid News होते हैं।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...