भारत

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बड़ी बैठक, PM मोदी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुजरात समेत कई राज्यों के विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

इसको लेकर केंद्रीय मुख्यालय पर रविवार को पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं सहित अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से बैठक की तस्वीरें भी साझा की गईं।

बैठक में इन मंत्रियों ने लिया भाग

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers and Deputy Chief Ministers) ने भाग लिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker