भारत

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं महिला राष्ट्रपति बनीं, रचा इतिहास

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं।

इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है।

वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतिद्वंदी रहे यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति (Newly Elected President) को बधाई दी है।

द्रौपदी मुर्मू को 812 मत प्राप्त हुए

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 2,61,062 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वैध मत थे जिनका मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के कुल 2161 मत प्राप्त हुए। वहीं, सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के कुल 1058 मत प्राप्त हुए।

राज्यसभा महासचिव (Rajya Sabha Secretary General) ने बताया कि तीसरे चरण की मतगणना में कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्य के कुल 1333 वैध मत थे जिनका मूल्य 1,65,664 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 मत प्राप्त हुए और यशवंत सिन्हा को 521 मत मिले।

कुल 15 वोट अवैध थे

इससे पहले,दूसरे चरण की मतगणना (Counting Of Votes) में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई। जिसमें कुल 1138 वैध मत थे और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 के महत्व के मत मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,45,600 के महत्व के मत प्राप्त हुए हैं।

पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद भवन (Parliament House) में हुए मतदान के आंकड़े हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker