Latest NewsUncategorizedआजाद भारत में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति

आजाद भारत में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15th President बन गई हैं।

सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश NV Ramna ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू ने हिंदी भाषा (Hindi language) में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सत्ता और विपक्ष के दोनों सदनों के सांसद और दिग्गज नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में भारत सरकार के मंत्री, राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और सरकार के प्रमुख सैन्य और असैन्य अधिकारियों के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

 कोविंद की पत्नी ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू को बधाई दी

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति (Tribal president) बन गई हैं। वह स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में ही हिंदी भाषा में राष्ट्र को संबोधित किया।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद (Supreme constitutional office) के लिए शपथ ग्रहण करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शपथ ग्रहण से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू को बधाई दी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...