भारत

संजय राठौड़ को शिंदे सरकार में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी

मुंबई: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार में संजय राठौड़ (Sanjay Rathod) को मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि संजय राठौड़ पर टिकटॉक (TIC Toc) स्टार पूजा चव्हाण को आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उनकी संजय राठौड़ के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी।

संजय राठौड़ को टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण को उकसाने का मामला

BJP नेता चित्रा वाघ ने कहा कि संजय राठौड़ को टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण को Suicide के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार में वनमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन आज उन्हें फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

उन्हें भगवान के न्याय पर पूरा भरोसा है। साथ ही वह संजय राठौड को कानूनी सजा दिलाने की लड़ाई Court में लड़ रही हैं।

इस लड़ाई को वे जारी रखेंगी, भले ही संजय राठौड़ को शिंदे सरकार में मंत्री बना दिया गया है।

पुणे में TIC Toc स्टार पूजा चव्हाण ने मार्च में आत्महत्या कर ली थी। उस समय तत्कालीन वन मंत्री रहे संजय राठौड़ पर पूजा चव्हाण को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले को BJP प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने जोरदार तरीके से उठाया था और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी राज्यव्यापी आंदोलन किया था।

इसी वजह से तत्कालीन CM उद्धव ठाकरे ने संजय राठौड़ का वनमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। आज उन्हें फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, इससे चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker