HomeUncategorizedकेजरीवाल ने पैसे देकर विदेशी अखबारों में छपवाए लेख: मनोज तिवारी

केजरीवाल ने पैसे देकर विदेशी अखबारों में छपवाए लेख: मनोज तिवारी

Published on

spot_img

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल पैसे देकर विदेशी अखबारों में लेख छपवा रहे हैं।

दरसअल, मनीष सिसोदिया के घर पर CBI छापे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने Tweet कर कहा था कि, जिस दिन America के सबसे बड़े अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (Newspaper The New York Times) के Front Page पर दिल्ली शिक्षा मॉडल (Delhi Education Model) की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी।

न्यूयार्क टाइम्स व खलीज टाइम्स में एक जैसा ही लेख व एक ही लेखक : Manoj Tiwari

केजरीवाल के इस आरोप पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने The New York Times के साथ-साथ खलीज टाइम्स की भी खबर को भी Share करते हुए लिखा, लो जी यहाँ भी पकड़े गये.

न्यूयार्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में एक जैसा ही लेख और एक ही लेखक। बेशर्म आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है अपने Photo छपवाने में वो भी पैसा दे कर।

इससे पहले Manoj Tiwari ने आबकारी नीति के जरिए पैसा बनाने का आरोप लगाते हुए Tweet कर कहा, दोस्तवाद तो अरविंद और मनीष के बीच है।

सिसोदिया गलत तरीके से शराब की नई एक्साइज पॉलिसी (New Excise Policy) से केजरीवाल और पार्टी के लिए पैसा बनाता है और फिर केजरीवाल इस अवैध पॉलिसी का बचाव आनन फानन में बुलाई Cabinet-Media में करते हैं। पर अब ये दोस्तवाद ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...