भारत

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार (Shinde Sarkar) ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। सरकार में कुल 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिंदे गुट के 9-9 MLA हैं।

इस तरह आज कुल 18 विधायकों ने राजभवन की दरबार हाल में मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निर्दलीय MLA को मंत्री बनने का मौका नहीं

Raj Bhavan के दरबार हाल में आयोजित सादे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में BJP की ओर से राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगलप्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

इसी तरह शिंदे गुट से MLA गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई मंत्री बने हैं।

इन सभी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पहले कैबिनेट विस्तार में किसी भी निर्दलीय MLA को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है।

CM एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में डबल इंजन (Double Engine) की सरकार स्थापित हो गई है।

आज इस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। बहुत जल्द इस सरकार का अगला विस्तार होगा और उसमें बाकी के लोगों को मंत्री पद दिया जाएगा। अब यह सरकार आम जनता के लिए काम करेगी।

इस मौके पर विधानसभा (Assembly) के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker