झारखंड भाजपा के पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या और हथियार लूट मामले की NIA जांच शुरू

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या और हथियार लूटने के मामले की जांच करेगी।

साथ ही विधायक पर हमले की भी जांच करेगी। NIA ब्रांच रांची ने इस मामले को टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 03/2022 दर्ज किया है।

एनआईए के इंस्पेक्टर सचिता नंद (NIA Inspector Sachita Nand) इस मामले की जांच करेंगे। NIA ने इस मामले को टेकओवर करते हुए एक करोड़ इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा और सोनाराम होनहागा पर मामला दर्ज किया है।

नक्सलियों ने तीनों बॉडीगार्ड को घेर लिया

उल्लेखनीय है कि यह वारदात बीते चार जनवरी 2022 की शाम करीब 6.15 बजे की है। झीलरुआ स्कूल मैदान में खेलकूद समारोह के क्रम में नक्सलियों ने भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Former MLA Gurcharan Nayak) पर हमला कर दिया था।

इस दौरान पूर्व विधायक भीड़ में शामिल होकर अपनी जान बचायी थी। थोड़ी देर बाद पैदल ही चलते हुए घर पहुंच गये थे।

नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को घेर लिया और उनके हथियार लूटने लगे थे।

बॉडीगार्ड से हथियार लूटना था नक्सलियों का मुख्य मकसद

इस दौरान तीनों बॉडीगार्ड ने नक्सलियों के साथ जांबाजी से लड़ाई की थी, लेकिन नक्सलियों ने चाकू से हमला कर और गोली मारकर दो जवान की हत्या (Murder) कर दी थी।

जबकि एक जवान किसी तरह घायलावस्था में ही जान बचाकर भागने में सफल रहा था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में प्रधान कोडाह, पुसा लुगून, कुजरी केराई, श्रीराम तुबिद, शैलेंद्र बहांदा, मंगल सिंह लुगून, मंगल सिंह दिग्गी, रंगिया लुगुन और सुनिया सुरीन को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि पश्चिमी सिंहभूम के झीलरुआ हाई स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व मुखिया कुजरी केराई भी आयोजकों में से एक था और बॉडीगार्ड की हत्या पूर्व नियोजित थी।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों का मुख्य मकसद (Main motive of Naxalites) विधायक के बॉडीगार्ड से हथियार लूटना था।

Share This Article