पलामू में एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद, एक नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: नशीले पदार्थों की तस्करी और खरीद बिक्री (Drug Trafficking And Sale) रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तरहसी थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान (Jaiprakash Paswan) के द्वारा की गई कार्रवाई में जमुना गांव से एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

अफीम खलील मियां (Khalil Mian) नाम के व्यक्ति के घर से मिली है। इस संबंध में खलील मियां के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि खलील मियां एवं अन्य फरार बताए जाते हैं।

एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई

थाना प्रभारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुना गांव में खलील मियां (Khalil Mian) के घर अफीम लाई गई है और उसकी तस्करी की जानी है।

सूचना पर एक टीम बनाकर रविवार की रात जमुना गांव में छापामारी (Raid) की गई। जैसे ही पुलिस खलील मियां के घर पहुंची मौके से आरोपित फरार हो गया। बाद में घर में सर्च करने पर एक किलो 800 ग्राम अफीम (Opium) बरामद हुई।

Share This Article