Homeविदेशपाकिस्तानी मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को दी परमाणु बम की धमकी

पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को दी परमाणु बम की धमकी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: भारत (India) के खिलाफ लगातार ‎विवा‎दित (Dispute) बयान देने वाला पा‎किस्तान (Pakistan) अब परमाणु बम (Atom bomb) की धमकी देने लगा है।

पाकिस्तान सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने कहा ‎कि हमारी परमाणु क्षमता खामोश रहने के लिए नहीं है। बिलावल के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) करने आईं शाजिया ने भारत को युद्ध की धमकी तक दे डाली।

उन्होंने प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के खिलाफ जमकर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया।

अपने पूरे भाषण के दौरान शाजिया सिर्फ बिलावल भुट्टो (Bilaval Bhutto) की तारीफों के पुल बांधती रहीं। दरअसल शाजिया बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता हैं।

उन्हें मंत्री पद बिलावल भुट्टो की मेहरबानी से मिला है। उन्हें पाकिस्तान सरकार में गरीबी उन्मूलन मंत्री के पद मिला है। उनके मंत्रालय का काम पहले से ही गुरबत (Poor) की जिंदगी गुजार रही पाकिस्तानी अवाम की मदद करना है।

लेकिन वह अपने काम को छोड़कर आजकल बड़े पद के लालच में अंतरराष्ट्रीय संबंधों (International Relations) पर ज्ञान दे रही हैं। शाजिया ने जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों पर अत्याचार के आरोप लगाए।

शाजिया ने भारत पर लगाया आरोप

शाजिया ने आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों पर अत्याचार (Torture) हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को उनके हक नहीं दिए जा रहे।

हालांकि इस दौरान वे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (Minorities) पर हो रहे जुल्मों को भूल गईं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर भी अपने बड़े नेताओं के पुराने डायलॉग को दोहराया।

शाजिया ने दावा किया कि भारत ने कश्मीर को हथियारों के दम पर कब्जे में रखा है। भारतीय नेता जानबूझकर पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए उनके ऊपर आतंकवाद के आरोप लगाते हैं।

शाजिया मर्री पाकिस्तान की केंद्रीय सरकार (Central Government) में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा मंत्री हैं। उनके पास बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम को चलाने की भी जिम्मेदारी है।

वह अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (National Assembly) की सदस्य हैं। इससे पहले वह जुलाई 2012 से अगस्त 2013 तक और फिर अगस्त 2013 से मई 2018 तक नेशनल असेंबली की सदस्य रह चुकी हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...