झारखंड में यहां जयमाला के बाद दूल्हा हुआ फरार, शादी के लिए शुरू हुई खोजबीन

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले में एक शादी समारोह (wedding ceremony) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

यहां जयमाला के समय दूल्हा ही फरार हो गया। इसके बाद लड़कीवालों ने वर पक्ष के लोगों बंधक बना लिया। हालांकि मामले का पता चलने पर दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर चली गई।

चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि दूल्हे को ढूंढा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ढूंढने के बाद शादी करवाई जाएगी। घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका के चमराही टोला की है।

बताया गया कि चांदो निवासी चंदन यादव की बारात कुरका पहुंची थी। सराती संजय यादव की ओर से उनका स्वागत किया गया।

जयमाला हुई ही थी कि कुछ देर बाद दूल्हा अकेले में ही वहां से निकल गया। थोड़ी देर बाद परिजन शादी के लिए दूल्हे की तलाश करने लगे।

काफी थक हारकर जब दूल्हा किसी को नजर नहीं आया तो ये बात निकलकर सामने आई कि दूल्हा लड़की के रंग को लेकर आपत्ति जताई थी और वो इसके लिए नाराज भी था।

जिसके बाद ही उसके फरार होने का कारण फिलहाल स्पष्ट हो पाया है। बता दें कि दो दिन पहले रांची में भी दूल्हे की हरकत के चलते दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था।

तिलक में दिया गया पांच लाख रुपए नगद

दुल्हन के पिता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व लड़का को देखने के बाद तिलक में पांच लाख रुपए नगद, अपाची बाइक, एक लाख तीस हजार रुपए का इलेक्ट्रॉनिक समान और 45 हजार रुपए के सोना के चैन बतौर उपहार देकर शादी तय की गई थी।

लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की को सूट एवं साड़ी में देखने के बाद शादी फाइनल किया था। लड़का पक्ष के लोग तुरंत छेक्का करना चाह रहे थे परंतु शाम होने के कारण लोगों ने कहा कि अगर शादी जल्द करना है तो छेक्का की क्या जरूरत है? इस पर सभी मान गए।

12 मई को तिलक एवं 15 मई को शादी की तिथि तय किया गया। तिलक में सारे समान दे दिया गया है। 15 मई को रात करीब 12 बजे 10-12 गाड़ी में लगभग 100 लोग बाराती आए।

डांस वगैरह करते हुए 12:15 बजे दरवाजा लगाने के बाद जयमाला हुआ। इसके बाद दूल्हा एवं बारात पक्ष के लोग जनवासा में वापस चले गए।

नाश्ता पानी होने के बाद दुल्हा ने पिता से कहा कि सांवली एवं अधिक उम्र की लड़की से वह विवाह नहीं करेगा और मौके से भाग निकला।

दुल्हे को भागता देख बाराती भी धीरे-धीरे भागने लगे। बाद में उन्होने दुल्हा के पिता से इज्जत की दुहाई देते हुए शादी करने के लिए दूल्हा के बुलाने की मांग करने लगे।

इसी बीच बारात में आए कुछ असामाजिक तत्वों जो शराब के नशे में थे, हंगामा करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गुई।

Share This Article