झारखंड में पंचायत चुनाव संपन्न, पंडरा स्ट्रांग रूम पहुंची मतपेटियां

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के तहत चौथे चरण के मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां बैलट बॉक्स लेकर पंडरा स्ट्रांग रूम पहुंच चुकी है।

मांडर, चान्हो, रातू, बुढ़मू और खलारी में शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 1038 पोलिंग पार्टियों को मतदान कार्य में लगाया गया था। शांतिपूर्ण मतदान के बाद सभी मतदान दल पंडरा पहुंच चुके हैं, जहां प्रखंडवार बैलट बॉक्स की प्राप्ति की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन (Deputy Commissioner Chhavi Ranjan) नियमानुसार बैलट बॉक्स प्राप्ति का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि तीसरे और चतुर्थ चरण की मतगणना पंडरा में बनाए गए मतगणना स्थल में 31 मई 2022 को होगी।

Share This Article