Latest NewsबिहारBJP ने JDU को अपमानित किया: नीतीश कुमार

BJP ने JDU को अपमानित किया: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में कुछ दिनों से आये राजनीति संकट के बीच BJP-JDU का गठबंधन टूट गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी देवी से भी मिलेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव महागठबंधन के विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र CM को सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज सुबह से चल रही जदयू विधायक दलों की बैठक में भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया गया।

उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने की ऐलान किया

विधायक दल की बैठक में कहा गया कि जदयू अब भाजपा के साथ नहीं रह सकती। भाजपा ने जदयू को बार-बार कमजोर करने की कोशिश की है। भाजपा ने जदयू को अपमानित किया है।

बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों और विधायकों को बताया कि कैसे भाजपा उनके दल को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

इसीलिए जदयू अब ऐसे दल के साथ नाता नहीं रखना चाहते हैं जो उनके दल को तोड़े। बैठक में मौजूद नेताओं ने नीतीश कुमार को निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने की ऐलान किया।

हालांकि, पार्टी की तरफ से गठबंधन खत्म करने को लेकर औपचारिक ऐलान (Formal announcement) अभी तक नहीं किया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...