PM मोदी की मां हीराबा की तबीयत में हुआ सुधार, MRI और सीटी स्कैन होगा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: अहमदाबाद (Ahmedabad) के UN मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में भर्ती PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की माता हीराबा की तबीयत में सुधार आया है।

गुरुवार सुबह उन्हें लिक्विड फूड (Liquid Food) दिया गया, जिसे उन्होंने आसानी से ग्रहण किया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी शुरू की गई है।

हालांकि इससे पूर्व उनका MRI और CT Scan की प्रक्रिया की जाएगी। अस्पताल की हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) में हीराबा की तबीयत में सुधार होने संबंधी जानकारी दी गई है।

PM मोदी की मां हीराबा की तबीयत में हुआ सुधार, MRI और सीटी स्कैन होगा

अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी की जा रही

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की माता हीराबा की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह उन्हें अहमदाबाद के UN Mehta Hospital में भर्ती कराया गया था।

हीराबा के छोटे पुत्र पंकज मोदी उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। यहां उनकी सभी तरह की शारीरिक जांच कराई गई। सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट नार्मल (Report Normal) आने के बाद अब अस्पताल की ओर से उन्हें छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है।

PM मोदी की मां हीराबा की तबीयत में हुआ सुधार, MRI और सीटी स्कैन होगा

CM भूपेन्द्र पटेल भी बुधवार और गुरुवार को भी अस्पताल तबीयत की जानकारी प्राप्त की

जानकारी के अनुसार यूएन मेहता अस्पताल की 6 चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम उनके स्वास्थ्य की बुधवार से लगातार निगरानी रख रही थी।

PM नरेन्द्र मोदी भी अपनी माता की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद अहमदाबाद अस्पताल पहुंचे थे और डेढ़ घंटे तक वे माता की तबीयत की लगातार जानकारी लेते रहे। इसके बाद वे बुधवार को दिल्ली वापस लौट गए थे।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार हीराबा की तबीयत में गुरुवार सुबह से सुधार देखा गया, जिसके बाद अब उन्हें छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है। सुबह उन्होंने अस्पताल में खुद को बिठाने का इशारा किया।

CM भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) भी बुधवार के बाद गुरुवार को भी अस्पताल में जाकर हीराबा की तबीयत की जानकारी प्राप्त की। हीराबा के बड़े पुत्र सोमा मोदी ने भी अस्पताल आकर माता की तबीयत की जानकारी ली।

Share This Article