साहिबगंज में विवाहिता के अपहरण मामले की पुलिस ने शुरू की जांच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत से अपहरण कर विवाहिता को लापता (Missing) करने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना बीते पांच जून की है। विवाहिता दो बच्चे की मां है। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रथबाड़ी (Rathbari) से बरामद कर लाया था।

लड़की के परिजनों ने शादी (Marriage) कराने के इरादे से उसे लड़के के घर लाकर पहुंचा दिया था।

चोरी के विभिन्न मामले दर्ज

इस बीच बीते सात जून की शाम जब लड़की के परिजन लड़के के घर बातचीत करने के लिए पहुंचे, तो बताया कि उनकी पुत्री वहां से भाग गई है। इस पर विवाहिता के घरवाले नाराज हो गए और दोनों पक्षों में कहा-सुनी भी हुई।

एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले में कथित आरोपी रिंटू शेख के पिता को विवाहिता के परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उससे लड़का-लड़की के बारे में पूछताछ चल रही है।

रेजाउल करीम उर्फ रजवा के विरूद्ध राधानगर थाने (Radhanagar Police Station) के अलावा दूसरे राज्यों में सोना, मोबाइल जैसी वस्तुओं की चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं।

Share This Article