Latest Newsझारखंडरांची DC ने मोरहाबादी में EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रांची DC ने मोरहाबादी में EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में बनाये गये ईवीएम वेयर हाउस (EVM Ware House) का निरीक्षण किया।

चुनाव आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM Ware House खोल सुरक्षा व्यवस्था, EVM के रख रखाव सहित अन्य मानकों का जायजा उपायुक्त की ओर से लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने EVM के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी भी उपस्थित थे

उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग (State Election Department) को भेजने को कहा।

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar Assembly By-Election) के तीन महीने पूरे होने के बाद सेपरेट रखे गये बैलेट यूनिट और वीवीपैट को सेन्ट्रालाइज करने की सहमति भी बनी। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर EVM Ware House की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग (State Election Department) को समर्पित करना होता है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...