Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव : झारखंड के 23 जिलों के 72 प्रखंडों में 68.99...

पंचायत चुनाव : झारखंड के 23 जिलों के 72 प्रखंडों में 68.99 प्रतिशत मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के 23 जिलों के 72 प्रखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चौथे चरण में 68.99 प्रतिशत मतदान हुआ ।

चौथे चरण के लिए 23 जिलों के 72 प्रखंडों की 1299 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। शुक्रवार की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखा गया। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाता बिना किसी डर के मतदान करने घर से बाहर निकले।

इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। साथ ही पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी दिखी।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना आयोग को नहीं मिली है।

सबसे अधिक मतदान देवघर में 79.55 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम 59.06 प्रतिशत पूर्वी सिंहभूम में मतदान हुआ। वोटों की गिनती 31 मई को होगी।

चौथे चरण में 6950 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये है। इनमें 6811 ग्राम पंचायत सदस्य, पांच मुखिया, 133 पंचायत समिति सदस्य और एक जिला परिषद सदस्य शामिल है।

किस जिले में कितनी वोटिंग

गढ़वा 73,पलामू 72.32, लातेहार 59.12 , चतरा 73.54, हजारीबाग 72, गिरिडीह 69.81, देवघर 79.55, गोड्डा में 66, साहिबगंज 65.53, पाकुड़ में 72.80, दुमका 69.86, जामताड़ा में 78.49, धनबाद 76.24, बोकारो 73.41, रामगढ़ 64.08, लोहरदगा 69.48, गुमला 63.47, रांची 65.21, सिमडेगा 64.14, पश्चिम सिंहभूम 65.39, और पूर्वी सिंहभूम 59. 06 प्रतिशत मतदान हुआ।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...