झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में इन विषय में Admission के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में छात्रों के प्राप्त अंकों के आधार पर लिया जाएगा।

इसके लिए एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण (https://cuet.nta.nic.in/) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है।

प्रक्रिया का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिया जाएगा

सबसे पहले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित इच्छुक विषय का चयन करना होगा।

इसके बाद छात्रों को प्रवेश के लिए सीयूईटी (PG)-2022 परीक्षा देनी होगी।

सीयूईटी (PG)-2022 परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 28 स्नातकोत्तर विषयों में कुल 943 सीटों पर प्रवेश लेगा

Share This Article