झारखंड में राज्यसभा सदस्य के लिए कुर्मी-कड़मी जाति से उम्मीदवार बनाने की मांग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कुर्मी-कुड़मी विकास मोर्चा ने राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्य के लिए कुर्मी-कड़मी जाति से उम्मीदवार बनाने की मांग की है।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने बुधवार को कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी न किसी रूप से झारखंड कुर्मी-कुड़मी महतो जाति को सभी राष्ट्रीय पार्टियां छलते आई हैं।

होटल गंगा रेसीडेंसी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो सीटों पर राज्यसभा सदस्य का चुनाव होने वाला है।

दोनों राष्ट्रीय पार्टियों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से कुर्मी समाज मांग करती है कि राज्यसभा सदस्य के लिए पार्टी कुर्मी जाति से उम्मीदवार दिया जाए।

झामुमो के कार्यालय का घेराव होगा

ओहदार ने कहा कि इस मांग को लेकर कुर्मी समाज का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया तथा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिलकर कुर्मी-कुड़मी जाति से उम्मीदवार देने का मांग रखेंगे।

यदि संबंधित पार्टियां इस समुदाय से राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार नहीं देते हैं तो भाजपा, कांग्रेस एवं झामुमो के कार्यालय का घेराव होगा।

पत्रकार वार्ता में रामपोदो महतो, दानी सिंह महतो, सखीचंद महतो, क्षेत्रमोहन महतो आदि उपस्थित थे।

Share This Article