झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड स्थित एकता एनक्लेव (Ekta Enclave) में अधिवक्ता के घर चोरी का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता के घर नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि अधिवक्ता विशाल कुमार राय के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

चोरों ने 40 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी की है

अधिवक्ता विशाल कुमार राय अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में बाहर गये हुये थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने 40 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विशाल कुमार के घर का दरवाजा का ताला टूटा होने पर इसकी जानकारी दी।

इसके बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस को अधिवक्ता ने मामले की जानकारी दी।

Share This Article