झारखंड : चंदवारा CO ससुराल लेकर चले गए सरकारी वाहन फिर उनके साथ हुआ उसे सुन सब हैरान परेशान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: चंदवारा के सर्किल ऑफिसर का वाहन चोरी हो गया। सीओ रामरतन कुमार (Ramratan Kumar) वर्णवाल इस सरकारी वाहन को लेकर अपने ससुराल गए हुए थे। वहीं, घर के बाहर से यह वाहन पार हो गया।

घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के एसबीआई (SBI) के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है।

चोरी की घटना की जानकारी सीओ को सोमवार की सुबह हुई। तत्काल इसकी सूचना डोमचांच थाने को दी। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी है।

अपने ससुराल में खड़ा किया था वाहन

आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है तथा कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले में सीओ के चालक ने थाने में आवेदन भी दिया है।

हैरानी की बात है सीओ सरकारी गाड़ी को लेकर अपने निजी कार्य से ससुराल चले गए। इसमें हो सकता है कि पुलिए इसकी पड़ताल करे।

सरकारी वाहन (Government Vehicle) के चोरी होने के बाद यह बात एक बार फिर सामने आई है कि पदाधिकारियों के द्वारा वाहनो का निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

जानकारी अनुसार चंदवारा सीओ सरकारी वाहन से मुख्यालय के बाहर अपने निजी कार्य के लिए गए थे। इस दौरान वाहन को अपने ससुराल में खड़ा किया था।

यह भी जानकारी मिली है कि वाहन के चालक वासुदेव यादव (Vasudev yadav) सीओ के ससुराल में वाहन को खड़ा कर अपने घर चला गया था। बाद में वाहन की चोरी होने की सूचना मिलने पर वह पहुंचा था।

Share This Article