RANCHI : दो बाइक में हुई टक्कर, दो घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रातू: रातू-ठाकुरगांव सड़क पर वृंदावन गार्डन (Vrindavan Garden) के पास आज शनिवार की शाम करीब 7 बजे दो बाइक के बीच टक्कर (Road Accident) हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं।

वहीं उनकी बाइक का एक हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि पंडरा से दो युवक गाय के लिए कुट्टी खरीदने आए थे।

घायलों को 2000 रुपये देकर फरार

कुट्टी लेकर जब वे दुकान से निकले तो एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों (Injured) में रामसिंह झखराटांड़ और विनय कुमार सिंह पंडरा निवासी शामिल हैं।

वहीं टक्कर मारने वाले बाइक सवार ने जबरदस्ती 2000 रुपये घायलों को देकर अपनी बाइक (Bike) लेकर वहां से फरार हो गए।

Share This Article