Ranchi Violence : राज्य सरकार उपद्रवियों से वसूल सकती है संपत्ति की हुई क्षति

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची हिंसा (Ranchi Violence) में सार्वजनिक संपत्ति के साथ निजी घरों में हुई क्षति के आकलन के बाद राज्य सरकार इसकी वसूली उपद्रवियों से कर सकती है।

अब हिंसा की घटना में संपत्ति की क्षति का आकलन भी कराने का निर्णय लिया गया है और नुकसान की वसूली भी करने की तैयारी है।

रांची DC छवि रंजन (Chhavi Ranjan) की ओर से उपद्रव में हुई संपत्ति की क्षति के आकलन को लेकर आदेश दिया गया है। जांच टीम में नगर निगम, भवन निर्माण विभाग, MVI और शहर के सीओ शामिल किया गया है।

संयुक्त टीम के सदस्यों ने बुधवार को मेन रोड का जायजा लिया। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति के साथ-साथ निजी घरों में हुई क्षति का आकलन किया गया।

अब तक 29 लोगों कोकिया गया गिरफ्तार

इसकी रिपोर्ट DC को दी जाएगी और आकलन के बाद उपद्रव में शामिल लोगों से नुकसान की वसूली की कार्रवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के मेन रोड (main road) में 10 जून को हुई हिंसा मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

DC ने इस मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि बिना किसी पूर्व सूचना के दस हजार लोग शहर में जमा हुए थे और भीड़ उपद्रव करने पर उतारू थी। इस उपद्रव पर अंकुश को लेकर न्यूनतम बल (minimum force) का प्रयोग किया गया।

Share This Article