Latest Newsझारखंडझारखंड में आयुष्मान भारत योजना से 1196915 को मिली राहत

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना से 1196915 को मिली राहत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Prime Minister Ayushman Bharat Scheme) से अब तक 1196915 लोग लाभान्वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक राज्य में 9411211 लोगों का कार्ड बना है। यह जानकारी झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी (Jharkhand State AIDS Control Society) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह नोडल अधिकारी आयुष के डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक झारखंड में 9411211 कार्ड बना है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का कार्ड (Card) बने और लोग इसका लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बोकारो जिला में 540816 कार्ड बना है जबकि इसका लाभ 66123 लोगों को मिला है।

कहां कितने लोगों ने उठाया इसका लाभ…

चतरा जिला में 283157 कार्ड बना जबकि 21464 लोगों ने इसका लाभ लिया। देवघर में 338887 कार्ड बना, 46451 लोग इससे लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि धनबाद में 727592 कार्ड बना, जबकि 85385 लोग लाभान्वित हुए हैं। दुमका जिले में 342256 कार्ड बना, 28273 लोग लाभान्वित हुए हैं।

ईस्ट सिंहभूम में 664696 कार्ड बना, 117023 लोग लाभान्वित हुए हैं। गढ़वा जिले में 272237 कार्ड बना, 64553 लोग लाभान्वित हुए।

गिरिडीह में 626197 कार्ड बना, 75397 लोग लाभान्वित हुए। गोड्डा में 341960 कार्ड बना, 48088 लोग लाभान्वित हुए। गुमला में 334595 कार्ड बना, 23346 लोग लाभान्वित हुए।

उन्होंने यह भी बताया कि हजारीबाग में 579009 कार्ड बना, 65733 लोग लाभान्वित हुए। जामताड़ा में 249729 लोगों का कार्ड बना है जबकि 21176 लोग लाभान्वित हुए हैं।

खूंटी में 187139 लोगों का कार्ड बना, 12149 लोग लाभान्वित हुए। कोडरमा में 242751 लोगों का कार्ड बना, 20817 लोग लाभान्वित हुए।

लातेहार में 258501 लोगों का कार्ड बना, 21299 लोग लाभान्वित हुए। लोहरदगा में 213377 कार्ड बना, 30070 लोग लाभान्वित हुए।

पाकुड़ में 358339 कार्ड बना, 19631 लोग लाभान्वित हुए। पलामू में 537832 लोगों का कार्ड बना, 65258 लोग लाभान्वित हुए। रामगढ़ में 269765 लोगों का कार्ड बना, 33467 लोग लाभान्वित हुए।

रांची में 887004 लोगों का कार्ड बना, 157228 लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा साहिबगंज में 263483 लोगों का कार्ड बना, 26747 लोग लाभान्वित हुए।

सरायकेला खरसावां (Seraikela Kharsawan) में 352929 लोगों का कार्ड बना, 71301 लोग लाभान्वित हुए। सिमडेगा में 206263 लोगों का कार्ड बना, 17668 लोग लाभान्वित हुए। बेस्ट सिंहभूम में 332697 लोगों का कार्ड बना, 58268 लोग लाभान्वित हुए हैं।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...