Latest NewsझारखंडCBI कोर्ट से लालू प्रसाद को राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

CBI कोर्ट से लालू प्रसाद को राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पासपोर्ट रिलीज मामले में मंगलवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार राय की अदालत में सुनवाई हुई।

उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उनके पासपोर्ट (Passport) को रिलीज करने का आदेश दिया है, जिससे लालू यादव को राहत मिली है।

लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney transplant) के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना है, लेकिन अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना अनिवार्य है।

पासपोर्ट को नवीनीकरण करने के लिए पासपोर्ट ऑफिस जमा कराया जाएगा

इस वजह से अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की गई थी, ताकि उसे रिन्यूअल कराने के बाद डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया जा सके।

उन्होंने बताया कि CBI की विशेष अदालत में लालू प्रसाद यादव की पासपोर्ट की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पासपोर्ट देने आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि अब पासपोर्ट को नवीकरण के लिए पासपोर्ट कार्यालय (Passport Office) में जमा कराया जाएगा।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...