रामगढ़ में सड़क दुर्घटना : घाटी में सेना के जवानों से भरी गाड़ी की तीन वाहन और दो टेलर से हुई टक्कर, घायल सेना के जवानों का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केझिया घाटी में शनिवार को आर्मी जवानों (Army Jawans) से भरे तीन वाहनों को दो टेलर ने जोरदार टक्कर मारी है।

हालांकि इस हादसे में किसी भी जवान के मरने की सूचना नहीं है। घायल सेना के जवानों को इलाज के लिए गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

राहत बचाव कार्य भी समय पर शुरू कर दिया गया

चिकित्सकों के अनुसार किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार (Vipin Kumar) ने बताया कि गोला चारु पथ पर केझिया घाटी में आर्मी की तीन गाड़ियां एक साथ जा रही थी।

इसी दौरान रांची की ओर जा रहे दो टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों टेलर के चालक भी घायल हुए हैं।

आर्मी के जवान रांची से पन्ना गढ़ जा रहे थे। घायलों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तत्काल एंबुलेंस (Ambulances) बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। आर्मी के सभी जवान सुरक्षित हैं और राहत बचाव कार्य भी समय पर शुरू कर दिया गया था।

Share This Article