कानपुर में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कानपुर: कानपुर जिला के चकेरी थाना क्षेत्र में अहिरवां फ्लाई ओर के पास रविवार भोर हाइवे पर अचानक खराब हुए लोडर में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी(Uncontrolled Truck Hit)। टक्कर से लोडर में सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत (Death of Devotees)हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए।

उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग मुंडन कराने के लिए एक लोडर (छोटा हाथी) में सवार होकर विंध्यांचल जा (Vindhyachal)रहे थे। यह लोग जूही व बारादेवी क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के सदस्य थे।

घायलों का हैलट अस्पताल भेजा गया

हादसे में(Accidents) कसक पुत्री सुरेश सिंह, गुड़िया पत्नी सुशील, सुनील पुत्र स्वर्गीय रमेश चन्द्र, रामा देवी पुत्री रमेश चन्द्र, सूरज पुत्री सरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश पुत्र सुरेश, प्रिंस पुत्र सुनील, प्रथम पुत्र सुशील, वैष्णवी पुत्री सुनील, रानी पत्नी सुरेश, बिल्ली मौसी उर्फ रीता, रेखा, प्रिया पुत्री सुनील, कुटपुट पत्नी हीरालाल, रेनू पत्नी सुनील घायल हो गए। घायलों का हैलट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आयुक्त बीपी जोग दण्ड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

TAGGED:
Share This Article