शिंजो आबे का 12 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार, जापानी नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) का अंतिम संस्कार मंगलवार 12 जुलाई को किया जाएगा।

शिंजो की हत्या के बाद दुनिया भर में शोक की लहर है। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री ने जापानी राजनेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या (Murder) से पूरी दुनिया अवाक् रह गयी है। पूरी दुनिया में लोग आबे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जापान के जिस नारा शहर में आबे की हत्या हुई थी, वहां से अब उनके शव को जापान की राजधानी टोक्यो लाया गया है। 12 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर से राजनेताओं व अन्य प्रमुख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

शिंजो आबे का 12 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार, जापानी नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

शी जिनपिंग ने शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

इस हत्याकांड से जापान के राजनेताओं में दहशत है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Prime Minister Fumio Kishida) ने अपनी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य राजनेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। किशिदा ने अधिकारियों से आतंकवाद और हिंसा के आगे कभी नहीं झुकने की बात भी कही है।

शी जिनपिंग ने शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) ने शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। शी ने कहा कि आबे ने पड़ोसियों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

आबे की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से फोन पर बातचीत की है

Share This Article