अमेरिका के ओक्लाहोमा में गोलीबारी, 1 की मौत, 7 घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ह्यूस्टन: अमेरिका के ओक्लाहोमा (Oklahoma) में रविवार को गोलीबारी हुई, इसमें 1 की मौत और 7 लोग घायल हो गए। घटना रविवार की है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि, शूटिंग एक वार्षिक स्मृति दिवस (Annual Memorial Day) कार्यक्रम में हुई, जिसमें लगभग 1,500 लोग शामिल हुए थे। ये कार्यक्रम तुलसा से लगभग 10 मील दूर टाफ्ट के ओल्ड सिटी सक्वायर में हुई है।

लगभग 640 बच्चे और किशोर शामिल हैं

ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Bureau of Investigation) के अनुसार, इस गोलीबारी में घायल हुए लोगों में 2 किशोर भी शामिल हैं।

जानकारी ये भी है कि अभी इस घटना को लेकर किसी को गिरफ्तार नही किया गया है।

आपको बता दे कि पिछले पांच महीनों में पूरे अमेरिका में बंदूक से संबंधित घटनाओं में 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें लगभग 640 बच्चे और किशोर शामिल हैं

Share This Article