क्राइमखेल

World cup के बीच ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंकाई बल्लेबाज महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

सिडनी: Kangaroos (कंगारुओं) के देश में चल रहे T20 World Cup के बीच श्रीलंका के एक खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

हालांकि इस आरोप के बाद उस पर ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की गई है। इसके बाद से हर खिलाड़ी हैरान-परेशान हैं। पूरी टीम के सदस्य सदमे में हैं।

श्रीलंका शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका (Batsman Danushka Gunatilka) को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका T20 World Cup टीम में शामिल थे।

श्रीलंकाई टीम शनिवार (पांच नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने श्रीलंकाई टीम के सूत्रों के मुताबिक बताया कि गुणतिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में T20 World Cup के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट (Tournament) से बाहर हो गए थे।

हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से Replace होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (International Matches) खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 T20 World Cup का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।

Batsman Danushka Gunatilka

पहले भी फंस चुके हैं ऐसे मामले में

गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्ण के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी।

हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता (Gunatilaka Involvement ) को खारिज कर दिया था। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन उनके को दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

Batsman Danushka Gunatilka

बता दें कि कई देशों के खिलाड़ी ऐसी या इसी तरह की घटना में पहले भी फंसते रहे हैं। अब देखना है कि इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australian Police) क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker