झारखंड

बकरीद को लेकर रांची में रहेंगे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SSP के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल

रांची: बकरीद और सावन के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा (security arrangements in Jharkhand in view of Bakrid and Sawan) के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी SP को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपद्रवियों और असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान (New Police Line Maidan) में मॉक ड्रिल किया गया। बकरीद और सावन में माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों ने मॉक ड्रिल किया।

मॉक ड्रिल SSP सुरेंद्र कुमार झा (Mock Drill SSP Surendra Kumar Jha) के नेतृत्व में हुई। मॉक ड्रिल के दौरान SSP ने जवानों को उपद्रवियों से निपटने के तौर तरीके बताए। इस दौरान सिटी SP सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे

मॉकड्रिल के दौरान उपद्रवियों ने अचानक से पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मुकाबला करते हुए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारों सहित गोलियां (Bullets including tear gas shells, water cannons) भी चलाई गई। इस दौरान

घायलों को अस्पताल भेजने, उपद्रवियों को गिरफ्तार करने, अनाउंसमेंट, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार छोड़ने, गोलियां छोड़ने, लाठी चार्ज करने, उपद्रवियों की ओर से पत्थरबाजी से बचने का अभ्यास करवाया गया। साथ ही एसएसपी ने आपात स्थित में कैसे फायरिंग (Firing) की जाती है।

इसकी भी जानकारी जवानों को दी। इस दौरान पुलिसकर्मी ही उपद्रवी बने थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए।

पुलिस के अधिकारी ही मजिस्ट्रेट और अधिकारी बनकर निर्देश देते हुए नजर आए। इस दौरान ऐसा लग रहा था, मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है।

SSP ने बताया कि मॉकड्रिल एक रेगुलर प्रक्रिया है। हमारे पास जो भी वैपन हैं उसका अभ्यास करवाया गया। आपात स्थिति में कैसे काम करना हैं। इसका अभ्यास पुलिस के जवानों को करवाया गया।

उन्होंने बताया कि बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उपद्रवियों और असामाजिक तत्व (Miscreants and anti-social elements) को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker