Latest Newsझारखंडनिलंबित IAS पूजा सिंघल के CA सुमन कुमार की याचिका खारिज

निलंबित IAS पूजा सिंघल के CA सुमन कुमार की याचिका खारिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने सुमन की याचिका खारिज कर दी। सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शंभू अग्रवाल और अक्षय शर्मा ने पक्ष रखा।

इससे पूर्व सीए सुमन कुमार सिंह (Former CA Suman Kumar Singh) की ओर से न्यायिक हिरासत (कस्टडी) में रखे जाने के खिलाफ ईडी के विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

अपनी याचिका में सुमन कुमार ने कहा है कि ED द्वारा पीसी (प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल किए जाने के बाद भी उनके खिलाफ संज्ञान नहीं लिया गया है।

19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए

इसलिए उन्हें कस्टडी से रिलीज किया जाना चाहिए। सुमन की याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान ED ने सुमन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक दिन का समय देने का आग्रह किया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार किया था। सुमन ने 309 (2) के तहत याचिका दायर की थी।

उल्लेखनीय है कि ED ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद (Documents Recovered) किए गए थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...