Latest NewsUncategorizedनीतीश के साथ सरकार बनते ही बदले तेजस्वी के सुर

नीतीश के साथ सरकार बनते ही बदले तेजस्वी के सुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: जनता दल (यू) के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) के सुर बदल गए हैं। गुरुवार को उन्होंने BJP पर तीखा हमला बोला।

11 अगस्त, 1942 को Patna सचिवालय पर राष्ट्र ध्वज फहराने वाले सात शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गुरुवार को Tejashwi Yadav ने कहा कि महागठबंधन के लोग जनता के लिए चिंतित रहते हैं।

हम जनता के हितों के लिए काम करते हैं। इसके विपरीत BJP जोड़तोड़ की राजनीति में लगी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो डरेगा BJP उसे आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से डराओ, जो बिकेगा उसे खरीद लो और भाजपा (BJP) में मिला लो, इस सिद्धांत पर चलती है।

ऐसा देश में कई जगहों पर देखा गया है। महागठबंधन हमेशा से जनता के चेहरे पर ख़ुशी लाने के लिए काम करता है।

तेजस्वी के नामजद होने के सवाल पर

कई मामले में तेजस्वी के नामजद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तो उसके बारे में विस्तार से आप सभी को बता ही दिया है।

उन्होंने कहा कि Bihar में नीतीश कुमार के नेतृत्व में New Government बनने से Bihar में ख़ुशी का माहौल है। गरीब-गुरबों के चेहरे पर ख़ुशी है।

उल्लेखनीय है कि Lalan Singh ने बुधवार को कहा था कि IRCTC मामले में वर्ष 2017 में आरोपपत्र दाखिल हुआ था लेकिन आज तक इसमें Trial शुरू नहीं हुआ है।

ललन सिंह ने तेजस्वी का बचाव करते हुए केंद्र की कार्यपद्धति और मंशा पर सवाल उठाया है। तेजस्वी ने ललन के उसी बयान का हवाला देकर अपनी बात रखी और कहा कि अब कुछ बताने को बाकी है क्या। आगे देखिए होता क्या है।

spot_img

Latest articles

चेन छिनतई आरोपी जफर खान को कोर्ट से राहत नहीं

Chain Snatching Case : रांची में चेन छिनतई के आरोप में जेल में बंद...

पूजा सिंघल को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका!

Jharkhand High Court: रांची में IAS अधिकारी पूजा सिंघल को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High...

चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला

Mutual Dispute in Makhmandro Market : रातू थाना क्षेत्र के मखमंद्रो बाजार (Makhmandro Market)...

यहां नगर निगम चुनाव से पहले वोटरलिस्ट पर बवाल

Municipal Elections : पलामू जिले में मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होते...

खबरें और भी हैं...