मनोरंजन

दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ का आया देसी वर्जन, Video देख आप हंस हंस के हो जाएंगे ‘लोटपोट’

मुंबई: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathan) का पहला गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) 12 दिसंबर 2022 को रिलीज हुआ।

इस गाने के रिलीज होते ही बड़ा विवाद (Controversy) छिड़ गया है। एक और जहां लोग इस गाने को काफी पसंद (Like) कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस गाने को खूब ट्रोल (Troll) भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ लोग गाने को रीक्रिएट (Recreate) भी कर रहे हैं। वही कुछ लोगों ने इसे तरह से रीक्रिएट किया है कि वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो देख आप हंस हंस के लोटपोट हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो ने पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर छिड़े तमाम विवादों का हल ढूंढ निकाला है।

Besharam Rang Desi Version

ना कोई भगवा कपड़ा है, ना कोई लग्जरी खर्चा, ना जबरदस्ती का फिट किए जाने वाला ग्राफिक्स। सिंपल और नैचुरल तरीके से फिल्माए बेशर्म रंग गाने के इस वर्जन ने मेकर्स और दुनिया की सारी दुविधाओं को खत्म कर दिया है।

बेशर्म रंग गाने पर विवादों का दौर तो ऐसा शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई संगठनों ने मेकर्स पर हिदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

लेकिन इन तमाम कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लड़कों ने बेशर्म रंग पर ऐसा डांस किया है कि दीपिका को भी फेल कर दिया है।

लड़कों के डांस ने दीपिका को भी किया फेल

परफॉर्म कर रहे लड़कों ने बेशर्म रंग गाने की हर डिटेलिंग को नोट किया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सिजलिंग अवतार (Sizzling Avatar) से लेकर उनके डांस मूव्स (Dance Moves) तक को फैंस ने रीक्रिएट किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के नदी किनारे पठान के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। अंडरगार्मेंट्स और लुंगी को बिकिनी की तरह पेश कर दीपिका के हर डांस मूव को रीक्रिएट किया है।

वहीं कुछ लड़के दीपिका बने एक लड़के पीछे अपनी-अपनी दुनिया में मग्न बैकग्राउंड डांसर की कमी को पूरा कर रहे हैं।

Twitter पर वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया गया- बेशर्म रंग का एक नया वर्जन रिलीज किया गया है। ताकि किसी के सेंटीमेंट्स को दुख ना पहुंचे।

Besharam Rang Desi Version

इस वीडियो को भी लोगों ने कर दिया ट्रोल

लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब है, यहां जो ना सोचा जाए वो जल्दी होता है। लोगों ने इस वीडियो को भी ट्रोल कर दिया है।

यूजर्स ने इस वीडियो पर कई फनी कमेंट किए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा- इस वीडियो में सारे लड़के है जिन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं। इससे महिलाओं के सेंटीमेंट्स हर्ट (Sentiments Hurt) हो सकते हैं।

एक और यूजर ने लिखा- उसने आधी लुंगी या ऐसा कुछ पहना है। बायकॉट। वहीं एक ने कहा- ये ही तो ओरिजनल है। पठान की टीम ने इस कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है। कुछ तो छोड़ दो यार।

Besharam Rang Desi Version

अब तक 47 मिलीयन व्यूज

बता दे बेशर्म रंग गाने ने रिलीज के पहले घंटे में ही एक मिलियन व्यूज (One Million Views) का आंकड़ा पार कर लिया था। Youtube पर अब तक सॉन्ग को 47 मिलियन व्यूज (47 Million Views) मिल चुके हैं।

फैंस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ संगठनों ने आरोप लगाया है कि दीपिका ने भगवा बिकिनी को पहनकर हिदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

Besharam Rang Desi Version

हालांकि इन सबके बीच शाहरुख खान मूवी को बड़े स्तर पर प्रमोट करने के बारे में सोच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को होने वाले FIFA World Cup में शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker