बिहार के दो DSP का ट्रांसफर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा(Bihar Police Service) के अधिकारियों का तबादला किया है।बिहार के दो डीएसपी(DSP) का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार चौधरी को उप समादेष्टा एसडीआरएफ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुजीत कुमार चौधरी बांका के रहने वाले हैं।विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश सिंह को उप समादेष्टा एसडीआरएफ बनाया गया है।जय प्रकाश सिंह रोहतास के रहने वाले है।

Share This Article