HomeUncategorizedBJP में जाने की आदिवासी महिलाओं को मिली सजा, 1 किमी रेंगकर...

BJP में जाने की आदिवासी महिलाओं को मिली सजा, 1 किमी रेंगकर पहुंची TMC दफ्तर, पार्टी ने किया विरोध

Published on

spot_img

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) से पहले TMC के कई नेता और कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गए थे। नतीजों के बाद इनमें से कई TMC में वापस लौट आए हैं।

कुछ अभी भी सत्तारूढ़ दल में वापसी की राह देख रहे हैं हालांकि इसके लिए उनकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। दरअसल दक्षिण दिनाजपुर (South Dinajpur) में शनिवार को BJP छोड़कर TMC में शामिल होने के लिए आदिवासी महिलाओं को सड़क पर रेंगने के लिए मजबूर किया गया।

BJP में जाने की आदिवासी महिलाओं को मिली सजा, 1 किमी रेंगकर पहुंची TMC दफ्तर, पार्टी ने किया विरोध- Tribal women were punished for joining BJP, reached TMC office by crawling 1 km, party protested

घटना का Video आया सामने

इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया जिसमें आदिवासी महिलाएं 1 किमी तक सड़क पर रेंगती दिख रही हैं।

Video में तृणमूल कार्यकर्ताओं (Trinamool Workers) की मौजूदगी में गोफानगर गांव की मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू को रेंगते हुए देखा गया।

BJP में जाने की आदिवासी महिलाओं को मिली सजा, 1 किमी रेंगकर पहुंची TMC दफ्तर, पार्टी ने किया विरोध- Tribal women were punished for joining BJP, reached TMC office by crawling 1 km, party protested

TMC जिला अध्यक्ष ने की निंदा

तृणमूल जिला महिला सेल की अध्यक्ष प्रदीप्ता चक्रवर्ती (Pradipta Chakraborty) ने बताया कि चारों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर दंडवत परिक्रमा की। चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘भोले-भाले ग्रामीण BJP में शामिल हो गए थे। जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और TMC में वापस आ गए।’

इसे लेकर TMC में ही विरोध की आवाज उठने लगी हैं। तृणमूल दक्षिण दिनाजपुर के जिलाअध्यक्ष मृणाल सरकार (Mrinal Sarkar) ने इसका खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘किसी को दंडवत परिक्रमा के लिए मजबूर करना सही नहीं है। पार्टी का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था। मैं इस मामले को देखूंगा।’

BJP में जाने की आदिवासी महिलाओं को मिली सजा, 1 किमी रेंगकर पहुंची TMC दफ्तर, पार्टी ने किया विरोध- Tribal women were punished for joining BJP, reached TMC office by crawling 1 km, party protested

BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Mazumdar) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के सदस्य जो TMC से BJP में शामिल हुए थे, उन्हें पार्टी में लौटने के लिए रेंगने पर मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि दंडवत परिक्रमा करवाकर उन्हें दंडित भी किया गया।

BJP नेता ने ट्वीट किया, ‘तपन गोफानगर, तपन निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल BJP में शामिल हो गए।

ये ST समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। आज TMC के गुंडों ने उन्हें TMC में वापस जाने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने के लिए कहा।’

spot_img

Latest articles

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...

800 करोड़ के GST घोटाले के सभी आरोपी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

Ranchi News: 800 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...