Homeक्राइमगिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img

गिरिडीह: साइबर अपराध (Cyber ​​crimes) में संलिप्त दो अपराधियों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों की गिरफ्तारी रविवार को राजस्थान से आई पुलिस टीम और बेंगाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। बताया गया कि दोनों अपराधियों (criminals) पर करोड़ों की ठगी का आरोप है।

बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों को देवघर जिला के मधुपुर से पकड़ा गया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में खुलासा नहीं कर रही है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में बेंगाबाद पहुंची

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपराधियों के विरुद्ध देश के अलग अलग राज्यों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ो रूपये की ठगी करने के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लोधरातरी के रहने वाले हैं। दोनों लंबे समय से साइबर फ्रॉड (cyber fraud) में संलिप्त हैं और ठगी कर करोड़ो की संपति बना ली है।

राजस्थान में हुए ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस आरोपियों की तलाश में बेंगाबाद पहुंची थी। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सफेद लिबास (white dress) में जाल बिछाकर दोनों को दबोचा है।

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...