धनबाद में ड्यूटी से गायब मिले दो दर्जन डॉक्टर, काट दी हाजिरी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: SNMMCH के अधीक्षक डॉ एके बरनवाल (Dr AK Barnwal) ने औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी नहीं आने वाले लगभग दो दर्जन डॉक्टरों की हाजिरी काट दी।

यह कार्रवाई (Action) मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे की गई। निरीक्षणमें कई अनियमितताएं भी पकड़ी गई हैं।

जानकारी के अनुसार अधीक्षक सुबह 9.50 बजे अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने स्त्रत्त्ी एवं प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, ENT विभाग और एनेस्थीसिया का निरीक्षण किया।

ENT विभाग (ENT department) के सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। बाकी विभागों के अधिकांश डॉक्टर गायब थे। अधीक्षक द्वारा सभी विभागों का अटेंडेंस रजिस्टर जब्त कर लिया गया।

कई डॉक्टर गायब

साथ ही ड्यूटी पर नहीं मिले लगभग दो दर्जन डॉक्टरों की हाजिरी (Attendance) काट दी गई। इस निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ डॉक्टरों ने एडवांस हाजिरी बना रखी है। कहीं-कहीं तो एक डॉक्टर ने ही कई डॉक्टरों की हाजिरी बना दी थी।

अटेंडेंस रजिस्टर (Attendance register) पर अधीक्षक ने इन सभी अनियमितताओं को चिह्नित किया है और कार्रवाई की बात कही है।

अधीक्षक डॉ बरनवाल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से डॉक्टरों के समय पर नहीं आने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर उन्होंने कुछ विभागों का औचक निरीक्षण किया।

कई डॉक्टर गायब थे। कुछ डॉक्टरों ने एक दिन आगे की हाजिरी बना रखी थी। वहीं कुछ डॉक्टरों के नहीं रहने पर भी उनकी हाजिरी बनी हुई पायी गई।

इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। अनुपस्थित पाए गए सभी डॉक्टरों (Doctors) का स्पष्टीकरण किया जाएगा। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article