कोडरमा में वज्रपात से मासूम समेत दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: चंदवारा थाना (Chandwara Police Station) अंतर्गत खांडी में गुरुवार शाम वज्रपात (Thunder) से एक बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खाड़ी निवासी जोवल यादव (44) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात के चपेट में आ गये।

वहीं खाड़ी निवासी 3 वर्षीय बच्चा कारू रविदास अपने घर के बाहर खेल रहा था। वह भी वज्रपात के चपेट में आ गया।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा उक्त दोनों घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) लाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

TAGGED:
Share This Article