सरायकेला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, हथियार बरामद

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में दो उग्रवादियों को मार गिराया गया है।

दोनों के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। हालांकि, अभी तक मारे गए उग्रवादियों (Extremists) की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस पहचान में पुलिस जुटी है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नही की गई है।

CRPF के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्राई जंक्शन क्षेत्र के जोंगरो में हुई है। ट्राई जंक्शन क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और खूंटी जिले का सीमावर्ती इलाका है।

प्रातः पांच बजे से आठ बजे तक करीब 3 घंटे मुठभेड़ चली

बताया जाता है कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी उग्रवादियों (Maoist militants) के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। जिला पुलिस, CRPF की 60वीं बटालियन और कोबरा के संयुक्त ऑपरेशन में यह सफलता हाथ लगी है।

जहां मुठभेड़ हुई है वह माओवादी कमांडर अनल का इलाका है और वहां अमित मुंडा, सालुका कायम और अनल का दस्ता मौजूद था।

उनके साथ सुरक्षाबलों की प्रातः पांच बजे से आठ बजे तक करीब 3 घंटे मुठभेड़ चली। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का दस्ता इलाके में मौजूद है। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उनकी घेराबंदी कर ऑपरेशन (Surgery) चलाया गया।

Share This Article