रांची: ताजिकिस्तान (Tajikistan) में फंसे झारखंड (Jharkhand) के 44 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। सोमवार दोपहर को सभी मजदूरों को दिल्ली (Delhi) ले आया गया है।
फ्लाइट (Flight) से अपने मुल्क लौटने पर मजदूरों ने जन प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों (Media Persons) के प्रति आभार जताया है। दिल्ली से सभी मजदूर अपने-अपने साधनों से झारखंड आएंगे।
झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग (Hazaribagh) और बोकारो जिला के 44 मजदूर लम्बे समय से ताजिकिस्तान (Tajikistan) में फंसे हुए थे।
गिरिडीह (Giridih) जिले के बगोदर, सरिया, डुमरी, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ और बोकारो जिला के विभिन्न गांवों के मजदूरों ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो (Video) वायरल (Viral) करके वहां फंसे होने की बात कही थी।
तीन महीने से मजदूरी न मिलने पर उनके समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया था। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर (Video Share) करके बकाया मजदूरी का भुगतान करने के साथ वतन वापसी की गुहार लगाई थी।
वीडियो में मजदूरों ने बताया कि छह महीने पहले बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना निवासी पंचम महतो के माध्यम से सभी ट्रांसमिशन लाइन (Transmission Line) में काम करने के लिए ताजिकिस्तान गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के MP और MLA ने मजदूरों की वतन वापसी (Return) के लिए पहल शुरू की। कोडरमा की सांसद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विदेश मंत्री से मुलाकात करके मजदूरों को वतन वापस लाने की मांग उठाई थी।
बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में मजदूरों का मामला उठाते हुए उनकी सकुशल वापसी की मांग की थी।
ताजिकिस्तान में फंसे थे ये मजदूर
दिल्ली (Delhi) लाये गए मजदूरों में गिरिडीह (Giridih) जिला के बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, लुतयानो तेजो महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढ़ी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेंद्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो, हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजू, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवर्धन महतो, मितलाल महतो हैं।
इसके अलावा भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, अशोक सिंह, जोबर के अयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह और बोकारो जिला के गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो और बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया अपने वतन लौटने वालों में शामिल हैं।