Latest Newsझारखंडमां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे अश्विनी चौबे

मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे अश्विनी चौबे

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Minister of State Ashwini Choubey) सोमवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में पहुंचे।

यहां उन्होंने देशवासियों के कल्याण की कामना की। माता की पूजा अर्चना के बाद मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से त्रस्त है।

भारत में भी इसका व्यापक असर पिछले 3 वर्षों में रहा है। वह मां से प्रार्थना करते हैं कि इस वैश्विक महामारी से भारत वासियों और विश्व के तमाम लोगों को निजात दिलाएं।

उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका दरबार प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां की अनुपम छटा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

उनकी बड़ी तमन्ना थी कि वे माता के दर्शन करें। यही वजह है कि आज अपने समर्थकों के साथ पूजा करने आए हैं।

भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों को नहीं छोड़ेगी केंद्र सरकार

अश्विनी चौबे ने झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अधिकारियों को केंद्र सरकार किसी सूरत में नहीं छोड़ेगी।

अभी एक आईएएस के घर से करोड़ों रुपए काला धन बरामद किया गया है। अभी तो यह शुरुआत है। भ्रष्टाचार का खात्मा ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।

झारखंड में जिस तरीके से अवैध कारोबार हो रहा है उस पर भी केंद्र सरकार की नजर है। यहां अधिकारी और नेताओं के सांठ गांठ से बड़े पैमाने पर अवैध रकम की उगाही चल रही है।सभी का पर्दाफाश होगा। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे अधिकारियों, मंत्री हो या फिर आम जनता।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...