Latest NewsUncategorizedवसीम रिजवी से हिन्दू बने जितेंद्र नारायण अब संन्यास बाद बनेंगे कृष्णानंद...

वसीम रिजवी से हिन्दू बने जितेंद्र नारायण अब संन्यास बाद बनेंगे कृष्णानंद भारती

spot_img
spot_img
spot_img

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने के बाद उनके संन्यास (Sannyas) लेने की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

संन्यास प्रक्रिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्र के अन्य बड़े नेता और दूसरे प्रदेशों के संत भी मौजूद रहेंगे। सीएम धामी से संन्यास प्रक्रिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तारीख मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीट मामले में जेल से बाहर आने के बाद वसीम रिजवी ने शांभवी पीठाधीश्वर व शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप से संन्यास लेने की इच्छा जताई थी।

इसके बाद शांभवी पीठाधीश्वर के साथ रिजवी संतों से मुलाकात करने के लिए भी पहुंचे थे। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के संन्यासी नाम की भी घोषणा हो चुकी है।

वो आखिरी बार अपने परिवार से मिलने गए हैं

संन्यास के बाद उनका नया नाम प्रज्ञानंद होना था, लेकिन स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि जितेंद्र नारायण त्यागी ने इच्छा जताई थी कि वो भगवान श्री कृष्ण के नाम पर अपना नाम रखना चाहते हैं।

ऐसे में अब उनका नाम कृष्णानंद भारती सोचा गया है। आगामी 3 से 10 जून के बीच कभी भी उनको संन्यास दिलवाया जा सकता है।

संन्यास कार्यक्रम निरंजनी अखाड़ा में ही आयोजित होगा। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि फिलहाल, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अपने घर लखनऊ में हैं।

उन्हें आखिरी बार अपने परिवार से मिलने का मौका दिया गया है। क्योंकि, संन्यास के बाद कोई भी संत अपने परिवार से रिश्ता नहीं रखता है। इसलिए वो आखिरी बार अपने परिवार से मिलने गए हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...