Latest Newsझारखंडराजद के प्रधान महासचिव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

राजद के प्रधान महासचिव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रधान महासचिव और पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को पत्र लिखा है।

पत्र लिखकर उन्होंने दिवगंत पूर्व विधायक प्रशांत मंडल (Prashant mandal) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पूरा गोड्डा जिला प्रशांत मंडल के असामयिक निधन से मर्माहत है। झारखंड निर्माण आंदोलन में प्रशांत मंडल का अतुलनीय योगदान रहा है।

आज शाम होना है स्व प्रशांत मंडल का अंतिम संस्कार

राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के बौद्धिक सारथी की भूमिका प्रशांत मंडल द्वारा निभाने का मैं भी साक्षी रहा हूं। प्रशांत मंडल पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए थे।

झारखंड निर्माण आंदोलन में स्व प्रशांत मंडल के योगदान को उचित सम्मान देना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि (Tribute) होगी। आंदोलनकारी और तीन बार के विधायक स्व प्रशांत मंडल का अंतिम संस्कार आज शाम होना है।

पार्टी आपसे और सरकार से मांग करती है कि प्रशांत मंडल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से कराने का निर्देश गोड्डा जिला प्रशासन को तत्काल निर्गत कराने की कृपा करें।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...