Latest Newsझारखंडखूंटी में बिजली मिस्त्री को लगी करंट, विभागीय लापरवाही का आरोप

खूंटी में बिजली मिस्त्री को लगी करंट, विभागीय लापरवाही का आरोप

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: बिजली विभाग (Electricity Department) की लापरवाही से मंगलवार को बिजली मिस्त्री अनूप कुमार साहू नामक 33 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया।

उसे तुरंत तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा अस्पताल (Tata Hospital) जमशेदपुर भेज दिया गया। वह रनिया के बनई का निवासी है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को सुबह 11 बजे तुरीगड़ा गांव में 33 हजार के तार की लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था।

वहां अनूप को कुछ देर के बाद बिजली (Electricity) का झटका लगा, जिससे झुलस कर पोल से नीचे गिर कर जख्मी हो गया।

घटना की जांच पड़ताल जारी

प्रकाश साहू नाम का एक और मिस्त्री उसके साथ था लेकिन वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शट डाउन (Shut down) लेकर मिस्त्री पोल पर चढ़ा था, तब बिजली कैसे चालू हो गयी, यह जांच का विषय है।

बिजली विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि जो घटना हुई है, वह काफी दुखद है। घटना की जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि उस जगह पर कई फीडर (Feeder) के तार पार हुए हैं। 33 हजार का शट डाउन था लेकिन किसी दूसरे फीडर में लाइन होने से यह हादसा हुआ होगा।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...