Latest NewsUncategorizedअग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते विजाग रेलवे स्टेशन बंद, गुंटूर...

अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते विजाग रेलवे स्टेशन बंद, गुंटूर में हाई अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

विशाखापत्तनम: केंद्र सरकार की अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन (Visakhapatnam Railway Station) को बंद कर दिया। साथ ही आंध्र प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी।

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की बन रही योजना की खूफिया सूचना मिलने पर अधिकारियों ने स्टेशन को बंद कर दिया और सुबह 7 बजे ट्रेनों को रोक दिया। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन दोपहर तक बंद रहेगा।

यात्रियों को गहन जांच के बाद सुबह सात बजे तक स्टेशन में जाने दिया गया। बाद में, अधिकारियों ने घोषणा की कि स्टेशन सभी के लिए बंद रहेगा। विजयवाड़ा और हावड़ा से आने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

20 युवकों को पुलिस ने कोठापेट से गिरफ्तार किया

इस बीच, गुंटूर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट (High alert) जारी कर दिया गया है कि सेना में शामिल होने के इच्छुक युवा एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। यात्रियों के टिकट चेक करने के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

गुंटूर स्टेशन की ओर जा रहे कम से कम 20 युवकों को पुलिस ने कोठापेट से गिरफ्तार किया।

हिंसक विरोध प्रदर्शन (Protest) के मद्देनजर एहतियात के तौर पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, कुरनूल, तिरुपति और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...