Latest Newsक्राइमCID कर रही है बहुचर्चित ढेंगा गोलीकांड मामले की जांच, झारखंड सरकार...

CID कर रही है बहुचर्चित ढेंगा गोलीकांड मामले की जांच, झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी (Justice Sanjay Dwivedi) की कोर्ट में शुक्रवार को हजारीबाग के बहुचर्चित ढेंगा गोलीकांड मामले की सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता मंटू सोनी की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा। सरकार की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि इस मामले की जांच का जिम्मा CID को दी गयी है।

मंटू सोनी के द्वारा रिट संख्या 127/2021 दाखिल की गई थी। प्रार्थी के मुताबिक पुलिस ने इन्हें गोली मारी थी।

इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों (policemen) के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन उनकी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। उल्टे उनके ऊपर ही केस दर्ज कर दिया।

उक्त घटना में मंटू सोनी व अन्य हुए थे घायल

पुलिस केस से लेकर कोर्ट में दिए चार्जशीट तक पुलिस ने मंटू सोनी के घायल होने और उसके बयान का जिक्र तक नहीं किया है।

विधानसभा (Assembly) में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भी पुलिस ने मंटू सोनी के घायल होने से इनकार कर दिया था।

बाद में एक अन्य सवाल में पुलिस ने विधानसभा में स्वीकार किया था कि उक्त घटना में मंटू सोनी व अन्य घायल हुए थे।

विधानसभा में सरकार के द्वारा विरोधाभासी जवाब पर पुलिस ने हाइ कोर्ट में कोई जवाब नहीं दिया।

मंटू सोनी द्वारा जेल से लिखे पत्र के आधार पर निचली अदालत द्वारा पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश देने के एक साल बाद बड़कागांव कांड (Barkagaon scandal) संख्या 214/16 दर्ज किए जाने के आरोप पर भी पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...