रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) शुरू हो चुका है। सोमवार को सत्र के पहले ही हंगामा शुरू हो गया।
शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा गया। सदर की कार्यवाही के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने शोर शराबा (Alcohol) शुरू कर दिया।
स्थिति ये बन गई कि BJP के विधायक रणधीर सिंह अपनी टेबल पर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। यह देखकर सदर में मौजूद मार्शल ने उन्हें बाहर कर दिया।
बिरंची शोक प्रस्ताव के हुए खड़े
इससे पहले BJP के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण (Biranchi Narayan) शोक प्रस्ताव के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की एक बेटी रुबिका पहाड़िन टुकड़ों में काट कर फेंक दी गई।
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना है। सरकार (Government) को गंभीरता से विचार करना चाहिए। समुदाय विशेष के लोग ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। हैवानियत की सारी सीमा पार हो गई है।
कांग्रेस के विधायकों ने किया विरोध
इसी दौरान कांग्रेस के विधायक (Congress MLA) इरफान अंसारी, सरफराज आलम, उमाशंकर अकेला अपनी सीट पर खड़े होकर उनका विरोध करने लगे।
हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने कहा कि शोक प्रकाश को राजनीति से अलग रखना चाहिए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने खड़े होकर कहा कि यह परिपाटी अच्छी नहीं है। बाद बिरंची नारायण समेत भाजपा के सभी विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।