Latest NewsUncategorizedजेल में बस किताबें पढ़ता है आफताब

जेल में बस किताबें पढ़ता है आफताब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) के आरोपी (Accused) आफताब पूनावाला ने अपने घरवालों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है।

वह जेल (Jail) में किसी से बात भी नहीं कर रहा। जेल अधिकारियों (Prison Officers) के मुताबिक आफताब चुप रहता और कोई न कोई किताबें (Books) पढ़ते रहता है।

28 वर्षीय आफताब 26 नवंबर से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैद है। जेल कर्मी उसपर 24 घंटे नजर रख रहे हैं। जेल अधिकारियों (Prison Officers) ने बताया कि आफताब ने अभी तक जेल प्रशासन को अपने परिवार या दोस्तों के नाम जमा नहीं कराए हैं जिससे वह मिल सकता है।

न ही किसी से मिलना चाहता और न ही किसी से बात करना चाहता

जेल अधिकारियों के के मुताबिक उसने अपने साथी कैदियों (Prisoners) को ये बात जरूर बताई है कि इस सप्ताह के अंत में अपने घरवालों से मिलेगा।

लेकिन वह किससे मिलेगा उसकी जानकारी अभी तक जेल प्रशासन को नहीं सौंपी है। एक जेल अधिकारी ने बताया कि आफताब को दो कैदियों के साथ एक सेल (Cell) में रखा गया है।

उसकी निगरानी के लिए CCTV कैमरे (Camera) भी लगाए गए हैं। जेल के कर्मी 24 घंटे उसपर नजर रखे हुए हैं।

जेल अधिकारी ने बताया कि हमारे कर्मी जब भी उसके सेल के पास जाते हैं वो या तो चुप रहता है या किताबें पढ़ते रहता है। वह जेल के दूसरे कैदियों से भी कम बात करता है।

जेल मैनुअल (Prison Manual) के मुताबिक हर कैदी को जेल के इंटरव्यू रूम (Interview Room) में हफ्ते में दो बार अपने घरवालों या दोस्तों से मिलने की अनुमति होती है।

जेल अधिकारी ने बताया कि हमने इस बारे में उससे बात की है। साथ ही मोबाइल (Mobile) के उपयोग करने नियमों के बारे में भी जानकारी दी है।

लेकिन उसने साफ कह दिया है कि वह फिलहाल किसी से मिलना नहीं चाहता और न ही किसी से बात करना चाहता। जेल के दूसरे कैदी भी उसके व्यवहार पर निगरानी रख रहे हैं ताकि वह खुद को नुकसान न पहुंचा दे।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...